शारदीय नवरात्रि : करें देवी की पूजा इस रंग के कपडे पहनकर, मिलेगा दोगुना लाभ
जयपुर। नवरात्रि में देवी की आराधना अगर सच्चे मन से की जाती है तो देवी अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं रखती है। देवी अपने भक्त की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं, लेकिन अगर देवी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहने तो अच्छा रहेगा। आज इस लेख में राशि के अनुसार शुभ रंग के कपडें के बारे में बता रहें हैं।
मेष राशि – इस राशि के लोगो को देवी की आराधना करते समय पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपडें पहनने से मां दुर्गा की कृपा बनेगी।
वृष राशि – इस राशि के लोगों को मां दुर्गा की पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। लाल रंग के कपडें पहनने से देवी इनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करेगी।
मिथुन राशि – इस राशि के लोगो को हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। हरे रंग के कपडें समृद्धता का प्रतीक माना जाता हैं।
कर्क राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा करने के लिए नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपडें पहनने से इनके वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर हों जाएंगी।
सिंह राशि – राशि के लोगो को नवरात्रि में देवी पूजा में हल्के पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आ रही कठिनाइयां दूर होंगी।
कन्या राशि – इस राशि के लोगो को मां दुर्गा की पूजा करते समय आसमानी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा। ऐसा करने से इनके जीवन में सफलता के दरवाजे खुल जाएंगे।
तुला राशि – इस राशि के लोगो को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक राशि – इस राशि के लोगो को गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-सम्पत्ति में वृद्धि होगी।
धनु राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा में बैंगनी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से विरोधी परास्त होंते हैं। काम में सफलता मिलेती है।
मकर राशि – इस राशि के लोगो को देवी पूजा में लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से देवी की कृपा मिलने के साथ साथ घर में समृद्धि आएगी।
कुंभ राशि – इस राशि के लोगों को दुर्गा पूजा में गुलाबी रंग के कपडें पहनने चाहिए। ऐसा करने से तरक्की मिलेगी इसके साथ ही आध्यात्मक झुकाव बढ़ेगा।
मीन राशि – इस राशि के लोगों को देवी की पूजा में गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।