Samachar Nama
×

Navratri 2024 शीघ्र विवाह की इच्छा रखने वाले आज करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, भोग और मंत्र 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज यानी 14 अप्रैल दिन रविवार को चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है जो कि मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा को समर्पित है इस दिन भक्त देवी मां की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है और शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा विधि, भोग और मंत्र के बारे में आपको विस्तार से बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

navratri 2024 day 6 maa katyayani puja vidhi bhog and mantra 

मां कात्यायनी की पूजा विधि—
चैत्र नवरात्रि के छठे दिन सबसे पहले उठकर स्नान आदि करें इसके बाद शुभ रंगों के साफ वस्त्रों को धारण कर कलश पूजा करें इसके बाद मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करें। पूजा आरंभ करने से पहले माता का स्मरण जरूर करें हाथ में पुष्प लेकर संकल्प करें इसके बाद फूल माता को अर्पित करें

navratri 2024 day 6 maa katyayani puja vidhi bhog and mantra 

फिर कुमकुम, अक्षत, पुष्प और सोलह श्रृंगार देवी को अर्पित करें इसके बाद भोग चढ़ाएं और जल अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और माता की विधिवत आरती करें आपको बता दें कि देवी पूजा के साथ भगवान शिव की भी पूजा करनी चाहिए। 

navratri 2024 day 6 maa katyayani puja vidhi bhog and mantra 

मां कात्यायनी का प्रिय भोग—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को शहद बेहद प्रिय है ऐसे में नवरात्रि के छठे दिन देवी साधना के बाद माता को शहद का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से व्यक्तित्व में निखार आता है। 

मां कात्यायनी पूजा मंत्र— 

1.या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2.चंद्र हासोज्जवलकरा शार्दूलवर वाहना|
कात्यायनी शुभंदद्या देवी दानवघातिनि||

Maa katyayani aarti: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा में पढ़ें ये आरती

Share this story