Samachar Nama
×

चैत्र नवरात्रि पर जरूर करें ये काम, माता रानी पूरी करेंगी हर इच्छा

Chaitra navratri vrat 2023 do this work on navratri maa durga will fulfill your wish 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: देवी आराधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दौरान भक्त देवी मां के नौ अलग अलग रूपों की विधिवत पूजा करते है। नवरात्रि का त्योहार पूरे नौ दिनों तक किया जाता है। जिसके पहले दिन कलश स्थापना व देवी पूजा होती है और आखिरी दिन पर कन्याओं को भोजन कराया जाता है।

Chaitra navratri vrat 2023 do this work on navratri maa durga will fulfill your wish 

इस साल चैत्र की नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है जो कि 30 मार्च को समाप्त हो जाएगा। इस दौरान देवी मां के भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ और व्रत के साथ साथ कई उपाय भी करते है। जिससे मां प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना को पूर्ण कर देती है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नवरात्रि पर किए जाने वाले कुछ कार्य बता रहे है जिससे आपको लाभ मिलेगा। 

Chaitra navratri vrat 2023 do this work on navratri maa durga will fulfill your wish 

वैसे तो हर पल माता रानी का सुमिरन करते रहना चाहिए लेकिन नवरात्रि के नौ दिन देवी आराधना के लिए सबसे उत्तम माने जाते है। इस दौरान देवी मां की आराधना विशेष फल प्रदान करती है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत पूजन कर रहे है तो इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठना लाभकारी होता है। नवरात्रि में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करते हुए देवी मां का स्मरण करते और साफ व पवित्र वस्त्र ही धारण करें।

Chaitra navratri vrat 2023 do this work on navratri maa durga will fulfill your wish 

नवरात्रि में भूलकर भी गहरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए यानी गहरे नीले या फिर काले रंग के वस्त्र न धारण करें ऐसा करने से माता क्रोधित हो सकती है। नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन माता के अलग अलग रूपों की पूजा करें और उनके प्रिय भोग चढ़ाएं। इस दौरान किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए और ना ही किसी का अपमान करना चाहिए ऐसा करने से देवी मां क्रोधित हो सकती है। 

Chaitra navratri vrat 2023 do this work on navratri maa durga will fulfill your wish 

Share this story