10 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व, घटस्थापना के शुभ मंगलमयी मुहूर्त जानिए
जयपुर। इस माह की 10 तारीख से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रही है। नवरात्रि के नौ दिन देवी की भक्ती में भक्त लीन होते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन माने जाते हैं। ऐसे मे कई भक्त देवी पूजा से पहले घर में कलश स्थापित करते हैं और अखंड दिया जलाया जाता है। इसके साथ ही इस बार नवरात्रि नौ दिन की न होकर आठ दिन की होने वाली है। इन दिनों में देवी की पूजा के लिए भक्त कई उपाय करते हैं देवी का प्रसन्न करने के लिए।

आज इस लेख में नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त के बारे मे बता रहे हैं जिसके आधार पर भक्त देवी पूजा की तैयारी करेंगे। हम में से कई लोग नवरात्रि मे देवी पूजा में अपने घरों में घटस्थापना करते हैं व अखंड ज्योति स्थापित करते हैं इसके साथ ही नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। अगर हम शुभ मुहूर्त में घटस्थापित करते हैं तो इससे देवी प्रसन्न हो कर हमें आशिर्वाद देगीं, व पूजा का भी शुभ फल मिलेगा। भक्तों को इन शुभ मुहूर्त मे ंही देवी पूजा के लिए कलश स्थापित करना चाहिए।

नवरात्रि घटस्थापना के शुभ मुहूर्त
– प्रात: 6:00 से 9:00 बजे तक,
– प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
– सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
सायंकालीन शुभ मुहूर्त :-
सायं 7:30 से 10:30 बजे तक।

