Samachar Nama
×

Happy navratri 2023: आज से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त 

Chaitra navratri 2023 kalash sthapna shubh muhurta and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है लेकिन देवी आराधना का पर्व नवरात्रि इन सभी में खास माना जाता है। अभी चैत्र का महीना चल रहा है और इस महीने पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक मनाया जाता है इस दौरान भक्त माता रानी के नौ अलग अलग रूपों की विधिवत पूजा करते है और व्रत रखते है।

Chaitra navratri 2023 kalash sthapna shubh muhurta and significance

नवरात्रि के प्रथम दिन कलश स्थापना और व्रत पूजन का संकल्प किया जाता है इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ आज यानी 22 मार्च दिन बुधवार से हो चुका है और आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है। इस दिन माता रानी के प्रथम रूप यानी शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत भी रखा जाता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का मुहूर्त बता रहे है तो आइए जानते है। 

Chaitra navratri 2023 kalash sthapna shubh muhurta and significance

धार्मिक पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन यानी की चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर करना शुभ माना जाता है और फिर नौ दिनों तक मां दुर्गा की विधिवत पूजा की जाती है। कलश स्थापना को नवरात्रि में बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। 

Chaitra navratri 2023 kalash sthapna shubh muhurta and significance

चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त-
चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि यानी 22 मार्च को कलश स्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 6 बजकर 29 से 7 बजकर 39 मिनट तक था लेकिन जो लोग इस मुहूर्त में कलश स्थापना नहीं कर पाएं है वे आज पूरे दिन किसी भी समय कलश स्थापित कर माता की विधिवत पूजा कर सकते हैं इससे देवी मां की असीम कृपा भक्तों पर बरसेगी। 


Chaitra navratri 2023 kalash sthapna shubh muhurta and significance

Share this story