Samachar Nama
×

Gupt Navratri 2024 आज से शुरू हो चुकी गुप्त नवरात्रि, 9 दिनों तक करें मां भगवती के इन महामंत्रों का जाप, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल में चार बार मनाई जाती है। जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है, अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली नवरात्रि, गुप्त नवरात्रि है जो कि आज यानी 10 फरवरी दिन शनिवार से आरंभ हो चुकी है और इसका समापन 18 फरवरी दिन रविवार को हो जाएगा।

Gupt navratri 2024 chant these mantra on navratri to get maa durga blessings 

इन नौ दिनों में भक्त मां भगवती के दस महाविद्याओं की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी का आशीर्वाद मिलता है लेकिन इसी के साथ ही अगर गुप्त नवरात्रि के दिनों में मां भगवती के महामंत्रों का जाप विधिवत तरीके से किया जाए तो देवी शीघ्र प्रसन्न् होकर अपनी कृपा बरसाती है साथ ही परेशानियों को दूर कर देती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मां भगवती के चमत्कारी मंत्र जाप। 

Gupt navratri 2024 chant these mantra on navratri to get maa durga blessings 

मां भगवती के चमत्कारी मंत्र-

1. सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥
2. ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते॥
3. ओम गिरिजाय च विद्महे, शिवप्रियाय च धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥
4. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
5. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
6. या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

Gupt navratri 2024 chant these mantra on navratri to get maa durga blessings 
7. या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
8. या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
9. या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
10. या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
11. या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

Gupt navratri 2024 chant these mantra on navratri to get maa durga blessings 

Share this story