Samachar Nama
×

गुप्त नवरात्रि में गलती से भी न करें इन 3 चीजों का दान, मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज़ 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन नवरात्रि को खास बताया गया है जो कि साल में चार बार आती है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस बार 30 जनवरी दिन गुरुवार से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो चुका है और इसका समापन अगले महीने 7 फरवरी को हो जाएगा।

Magh gupt navratri 2025 do not give these things on gupt navratri

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है साथ ही उपवास भी रखा जाता है इस दौरान दान पुण्य करना लाभकारी होता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि गुप्त नवरात्रि के दिनों में किन चीजों का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है, तो आइए जानते हैं। 

Magh gupt navratri 2025 do not give these things on gupt navratri

इन चीजों का न करें दान—
ज्योतिष अनुसार गुप्त नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी नमक का दान नहीं करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से कष्ट उठाना पड़ता है साथ ही दुर्भाग्य भी बढ़ने लगता है इसके अलावा इस दौरान काले वस्त्रों का दान करना भी अच्छा नहीं माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट झेलना पड़ता है।

Magh gupt navratri 2025 do not give these things on gupt navratri

गुप्त नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी लोहे से बनी चीजों का दान न करें। ऐसा करने से माता रानी नाराज़ हो सकती हैं और व्यक्ति को दुख परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुप्त नवरात्रि के दिनों में वाद विवाद या झगड़ा करने से बचना चाहिए ऐसा करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है और कष्ट भी उठाने पड़ते हैं। 

Magh gupt navratri 2025 do not give these things on gupt navratri

Share this story