Samachar Nama
×

Happy navratri 2023: नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, जीवन के सभी कष्टों का होगा हरण

Chaitra navratri 2023 chant these mantra on navratri puja

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाएं जाते है लेकिन नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है ये पर्व देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना उपासना का महापर्व माना जाता है। जो कि पूरे नौ दिनों तक चलता है

Chaitra navratri 2023 chant these mantra on navratri puja

नवरात्रि के त्योहार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है अभी चैत्र का महीना चल रहा है और इस महीने पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। जो कि इस बार 22 मार्च दिन बुधवार यानी की आज से आरंभ हो चुकी है और इसका समापन 30 मार्च को हो जाएगा।

Chaitra navratri 2023 chant these mantra on navratri puja

नवरात्रि के प्रथम दिन भक्त देवी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की विधिवत पूजा करते है और व्रत भी रखते है। मान्यता है कि ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होकर कृपा बरसाती है और भक्तों के सभी कष्टों को दूर कर देती है। लेकिन नवरात्रि के शुभ दिनों में अगर माता रानी के मंत्रों का जाप किया जाए तो साधक के सभी कष्टों का हरण हो जाता है और देवी कृपा से सुख समृद्धि और धन बढ़ता है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए है मां दुर्गा के चमत्कारी मंत्र। 

Chaitra navratri 2023 chant these mantra on navratri puja

सप्तश्लोकी दुर्गा मंत्र-

ऊँ ज्ञानिनामपि चेतांसि देवी भगवती हि साए बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।

दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासिए 

दारिद्र्यदुःखभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।

सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिकेए शरण्ये त्रयम्बके गौरि नारायणि नमोस्तु ते। 

शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे 

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोस्तुते ते। सर्वस्वरुपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्वितेए  भयेभ्यस्त्राहि नो देवी दुर्गे देवि नमोस्तुते ते।

रोगानशेषानपंहसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्ठान्ए त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयान्ति।

सर्वाबाधाप्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरिए एवमेव त्वया कार्यमस्मद्वैरिविनाशनम्। 

Chaitra navratri 2023 chant these mantra on navratri puja

Share this story