Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2025 पर इन चीजों का दान बना देगा कंगाल 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

Mauni amavasya 2025 do not donate these things on amavasya 

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी, इस दिन दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मौनी अमावस्या पर किन चीजों का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति कंगाल हो जाता है तो आइए जानते हैं। 

Mauni amavasya 2025 do not donate these things on amavasya 

अमावस्या पर न करें इन चीजों का दान—
मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी लोहे की चीजों का दान न करें माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ती हैं इसके अलावा इस दिन सरसों तेल के दान से भी बचना चाहिए वरना सेहत संबंधी दिक्कतें होती है। अमावस्या तिथि पर नमक का दान करने से बचना चाहिए। इस दिन चमड़े से बनी चीजों का दान भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से जीवनभर कष्ट उठाना पड़ता है। 

Mauni amavasya 2025 do not donate these things on amavasya 

मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी तामसिक चीजों का दान न करें वरना दुखों का सामना करना पड़ सकता है इस दिन काले रंग की चीजों का दान करने से बचना चाहिए। अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करने से नकारात्मकता पैदा होती है और जीवनभर कष्ट उठाना पड़ता है। 

Mauni amavasya 2025 do not donate these things on amavasya 

Share this story