Mauni Amavasya 2025 पितरों के क्रोध से बचने के लिए अमावस्या पर भूलकर भी न खरीदें ऐसी चीजें

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।
मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी, इस दिन दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मौनी अमावस्या पर किन चीजों की खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना जीवनभर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, तो आइए जानते हैं।
मौनी अमावस्या पर न खरीदें ये चीजें—
आपको बता दें कि मौनी अमावस्या के दिन झाड़ू खरीदना अशुभ माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दिन चांदी या चांदी से बनी चीजों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए। अमावस्या तिथि पर नया फर्नीचर खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन नए वस्त्रों की खरीदारी भी नहीं करनी चाहिए मान्यता है कि इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
अमावस्या के दिन वाहन खरीदना भी अच्छा नहीं माना जाता है इससे दुर्घटना होने की अधिक संभावना होती है। इसके अलावा इस दिन जूते चप्पल भी नहीं खरीदना चाहिए। मौनी अमावस्या के दिन पूजा का सामान जेसे अगरबत्ती, पुष्प्, पूजा थाली, मूर्तियां आदि भी खरीदनी से बचना चाहिए वरना तंगहाली का सामना करना पड़ेगा।