Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2025 कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए मौनी अमावस्या है बेहद शुभ, जरूर करें ये आसान उपाय 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

do these kaal sarp dosh remedies on mauni amavasya 

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या को कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के लिए विशेष ति​थि बताई गई हैं तो आज हम आपको इस दिन किए जाने वाले आसान उपाय बता रहे हैं जिन्हें करने से कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है तो आइए जानते हैं। 

do these kaal sarp dosh remedies on mauni amavasya 

कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय—
ज्योतिष अनुसार मौनी अमावस्या पर चांदी के नाग नागिन की पूजा करना उत्तम होता है नाग नागिन की पूजा करने के बाद इन्हें किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से कुंडली में कालसर्प दोष कम हो जाता है और शुभ फल प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर पवित्र नदी में स्नान ध्यान करें और इसके बाद शिव के तांडव स्तोत्र का विधि पूर्वक पाठ करें। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्रापत होती है और कालसर्प दोष भी दूर हो जाता है। 

do these kaal sarp dosh remedies on mauni amavasya 

मौनी अमावस्या की संध्या में तुलसी की विधिवत पूजा करें साथ ही इसके समक्ष घी का दीपक जलाएं और 108 बार तुलसी की परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं अमावस्या के दिन इस उपाय को करने से लाभ होता है। इस दिन घी का दीपक ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की दिशा में जलाना चाहिए। 


do these kaal sarp dosh remedies on mauni amavasya 

Share this story