Samachar Nama
×

Mauni Amavasya 2024 मौनी अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम वरना लगेगा भयंकर पाप

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के तौर पर मनाया जाता है इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष विधान होता है।

mauni amavasya 2024 date importance and rules 

मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करके अगर मौन व्रत किया जाए तो पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाया जाएगा। मौनी अमावस्या के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना शुभ माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

mauni amavasya 2024 date importance and rules 

मौनी अमावस्या पर न करें ये काम— 
इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी को मनाई जाएगी। ऐसे में इस दिन भूलकर भी कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति को संकट का सामना करना पड़ सकता है। मौनी अमावस्या के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस दिन सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए।

mauni amavasya 2024 date importance and rules 

सूर्योदय से पहले उठें। अमावस्या तिथि पर वाद विवाद और लड़ाई झगड़ा करने से बचना चाहिए। साथ ही अमावस्या के दिन शरीर पर तेल की मालिश भी नहीं करनी चाहिए ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है इन कार्यों को करने वाला मनुष्य पाप का भागी कहलाता है। 

mauni amavasya 2024 date importance and rules 

Share this story