Samachar Nama
×

Masik Shivratri 2024 गलती से भी आज न करें ये काम, महादेव हो जाएंगे क्रोधित

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मासिक शिवरात्रि को बहुत ही खास माना गया है जो कि शिव साधना आराधना को समर्पित दिन होता है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है।

masik shivratri 2024 do not do these work on masik shivratri

मासिक शिवरात्रि के दिन उपवास व पूजा पाठ करने से साधक के सभी दुख, कष्ट और जीवन की समस्याएं दूर हो जाती है। इस बार मासिक शिवरात्रि का त्योहार 29 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि मासिक शिवरात्रि पर किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, तो आइए जानते हैं। 

masik shivratri 2024 do not do these work on masik shivratri

मासिक शिवरात्रि पर न करें ये गलतियां—
आपको बता दें कि मासिक शिवरात्रि के शुभ दिन पर भूलकर भी मांस, मदिरा और लहसुन प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से भगवान शिव क्रोधित हो सकते हैं और व्यक्ति को पाप का भागीदार बनना पड़ सकता है। मासिक शिवरात्रि के दिन किसी को अपशब्द नहीं कहना चाहिए वाद विवाद या फिर क्लेश करने से बचना चाहिए

masik shivratri 2024 do not do these work on masik shivratri

इस दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए किसी का अपमान नहीं करना चाहिए इसके अलावा मासिक शिवरात्रि पर घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए बल्कि उसे कुछ न कुछ दान जरूर करें ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है। 


masik shivratri 2024 do not do these work on masik shivratri

Share this story