Samachar Nama
×

Makar Sankranti 2025 पर इन मुहूर्त में करें स्नान-दान, पूरी लाइफ मिलेंगे शुभ फल 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन मकर संक्रांति को बहुत ही खास माना जाता है जो कि सूर्य को समर्पित दिन होता है इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विशेष विधान होता है मान्यता है कि मकर संक्रांति के पावन दिन सूर्य साधना करने से आरोग्यता का वरदान मिलता है और दुख संकट में कमी आती है।

Makar sankranti 2025 shubh muhurta and mantra

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस पावन दिन भगवान सूर्यदेव की पूजा के साथ दान पुण्य करना भी लाभकारी माना जाता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मकर संक्रांति पर स्नान दान का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Makar sankranti 2025 shubh muhurta and mantra

स्नान दान का शुभ समय—
आपको बता दें कि मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक महापुण्य काल में स्नान दान करना शुभ रहेगा।। अगर आप इस मुहूर्त में स्नान दान नहीं कर सकते हैं तो पुण्यकाल में सुबह 9 बजकर 3 मिनट से शाम 5 बजकर 46 मिनट के बीच कभी भी स्नान दान किया जा सकता है। 

Makar sankranti 2025 shubh muhurta and mantra

सूर्य पूजा का मंत्र—
1. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः 2. ॐ ऐहि सूर्य सहस्रांशों तेजो राशे जगत्पता, अनुकंपयेम भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:

आपको बता दें कि मकर संक्रांति के पावन दिन पर नुकीली चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है। इनके दान से घर में कलह और दुर्भाग्य आता है साथ ही काली चीजों को भी दान देना अशुभ माना जाता है। इनके दान से जीवन में बाधाएं आती हैं। इस दिन काले वस्त्रों का दान भी नहीं करना चाहिए वरना अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है साथ ही जीवनभर कष्ट उठाना पड़ सकता है।

Makar sankranti 2025 shubh muhurta and mantra

Share this story