Samachar Nama
×

Makar Sankranti 2025 कल मकर संक्रांति पर भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, मिलेगा बुरा फल 
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन मकर संक्रांति को बेहद ही खास माना जाता है जो कि सूर्य भगवान को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान श्री सूर्यदेव की विधिवत उपासना करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से आरोग्य का वरदान मिलता है और कष्टों में कमी आती है।

makar sankranti 2025 do not donate these things on makar sankranti

इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी दिन मंगलवार यानी कल मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान गलती से भी नहीं करना चाहिए वरना भगवान सूर्य क्रोधित हो जाते हैं और साधक को बुरा परिणाम प्राप्त होता है तो आइए जानते हैं। 

makar sankranti 2025 do not donate these things on makar sankranti

मकर संक्रांति पर न करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि मकर संक्रांति के पावन दिन पर नुकीली चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से नकारात्मकता प्रभावित होती है। इनके दान से घर में कलह और दुर्भाग्य आता है साथ ही काली चीजों को भी दान देना अशुभ माना जाता है। इनके दान से जीवन में बाधाएं आती हैं।

makar sankranti 2025 do not donate these things on makar sankranti

इस दिन काले वस्त्रों का दान भी नहीं करना चाहिए वरना अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है साथ ही जीवनभर कष्ट उठाना पड़ सकता है। मकर संक्रांति के दिन तेल न तो किसी से दान में लेना चाहिए और न ही किसी को दान में देना चाहिए। मान्यता है कि इससे सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे अशुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। 

makar sankranti 2025 do not donate these things on makar sankranti

Share this story