Samachar Nama
×

Makar Sankranti 2024 मकर संक्रांति के दिन करें इन चीजों का दान, सालभर धन धान्य से भरा रहेगा घर 

​​​​​​​

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कुल 12 संक्रांतियां पड़ती हैं लेकिन इन सभी में मकर संक्रांति को बहुत ही खास माना गया है जो कि पौष माह के कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

Makar sankranti 2024 donate these things on makar sankranti 

इस दिन सूर्य साधना करना उत्तम माना जाता है इस दिन लोग स्नान दान व पूजा पाठ करते हैं साथ ही व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है लेकिन किसी के साथ ही अगर मकर संक्रांति के दिन कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो सालभर धन धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है तो आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। 

Makar sankranti 2024 donate these things on makar sankranti 

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान—
मकर संक्रांति के दिन घर में खिचड़ी बनाकर उसका दान जरूर करें मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी का दान गरीबों और जरूरतमंदों को करने से सुख समृद्धि घर में आती है और सभी परेशानियां दूर रहती है इस दिन तिल और गुड़ का दान करना भी लाभकारी होता है। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का दान करने से शनि दोष दूर हो जाता है साथ ही पितृ परिवार पर अपनी कृपा बरसाते हैं। 

Makar sankranti 2024 donate these things on makar sankranti 

मकर संक्रांति के दिन काले तिल को तांबे के लोटे में भरकर दान करने से शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है साथ ही शनि कृपा भी बनी रहती है जिससे तरक्की व सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन नमक का दान करना अनष्टिों का नाश करता है। 

Makar sankranti 2024 donate these things on makar sankranti 

Share this story