Samachar Nama
×

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा रोग मुक्ति और सफलता का वरदान

Makar sankranti 2022 daan to get the boon of disease relief and success

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी त्योहारों को विशेष माना जाता है मगर मकर संक्रांति का पर्व विशेष होता हैं भगवान सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने के दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है इस दिन ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होता है अगले छह माह सूर्य उत्तरायण में रहेंगे। जिसे पुराणों में देवताओं का दिन माना गया है इसके साथ ही इस दिन खरमास भी समाप्त हो जाता हैं

Makar sankranti 2022 daan to get the boon of disease relief and success

मकर संक्रांति के बाद से शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। जो कि इस साल 15 जनवरी तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान का विशेष महत्व होता हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि आज यानी मकर संक्रांति के दिन किन वस्तुओं का दान करना लाभकारी होता हैं तो आइए जानते हैं। 
 Makar sankranti 2022 daan to get the boon of disease relief and success
मकर संक्रांति के दिन उड़द की दाल और चावल से बनी खिचड़ी का दान करना सबसे शुभमाना जाता है इस दिन जरूरतमंदों को खिचड़ी का दान करने से घर से दुख दारिद्रता दूर हो जाती हैं और सौभाग्य का आगमन होता है खिचड़ी दान के कारण ही इस दिन को खिचड़ी भी कहा जाता हैं मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का भी खास महत्व होता हैं इस दिन तिल गुड़ खाने और दान देने की परंपरा है इस दिन काले तिल का दान करने से शनिदोष से मुक्ति मिलती हैं मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनिदेव के दूसरे घर मकर राशि में प्रवेश करते हैं शनि के निमित्त काले तिल का दान करना लाभप्रद होता हैं।  

Makar sankranti 2022 daan to get the boon of disease relief and success

मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करने से सूर्य देवता से आरोग्य का वर प्राप्त होता हैं साथ ही इस दिन तांबे के लोटे में गुड़ डालकर सूर्यदेवता को जल प्रदान करना चाहिए ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। मकर संक्रांति के दिन घी का दान नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में सफलता दिलाता हैं इस दिन शुद्ध घी के दिए जलाकर सूर्य की पूजा करनी चाहिए। आज के दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान करने से राहु ग्रह के दोष दूर हो जाते हैं। 
 
Makar sankranti 2022 daan to get the boon of disease relief and success

Share this story