Samachar Nama
×

मकर संक्रांति पर करें ये काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन

must do these important works on makar sankranti 2022 it will give many benefits

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कुछ कामों को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है ये काम इतने अच्छे और पवित्र है कि इनका फल व्यक्ति को जीते जी तो मिलता ही है साथ ही मरने के बाद भी प्राप्त होता है। खास अवसरों पर किए गए ये काम जीवन को सुख समृद्धि, खुशहाली से भर देते हैं साथ ही बुरे कर्मों के कारण मिलने वाले पापों को भी नष्ट कर देते हैं

must do these important works on makar sankranti 2022 it will give many benefits

मकर संक्रांति भी एक ऐसा ही विशेष मौका है जिस दिन कुछ महत्वपूर्ण काम करने से बहुत ही लाभ होता है और पाप भी नष्ट हो जाते हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि मकर संक्रांति के दिन किन कार्यों को करना लाभकारी होता हैं तो आएइ जानते हैं। 

must do these important works on makar sankranti 2022 it will give many benefits

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में या उनके जल मिले पानी से स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव के प्रति नाराजगी त्यागकर उनके घर गए थे इसलिए इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से हजारा गुना अधिक पुण्य मिलता हैं। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होता है इस दिन से सूर्य का प्रकाश अधिक देर तक धरती पर पड़ता है इससे दिन का समय बढ़ जाता है और रातें छोटी होने लगती है इस दिन सूर्य को जल देना और उनकी पूजा करना चाहिए। 

must do these important works on makar sankranti 2022 it will give many benefits

मकर संक्रांति के दिन दान करने का बड़ा महत्व है इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, नए वस्त्र, कंबल दान करना चाहिए। इस दिन गा को हरा चारा जरूर खिलाना चाहिए इससे पुण्य भी मिलता है और सुख समृद्धि में भी वृद्धि होती हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल गुड़ जरूर खाना चाहिए इससे सूर्य देव और शनि देव दोनों की कृपा मिलती है इसके अलावा सर्दियों में होने वाली बीमारियां भी दूर रहती हैं इसके अलावा इस दिन भगवान को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद रूप में उसे भी ग्रहण करना चाहिए। 
must do these important works on makar sankranti 2022 it will give many benefits

Share this story