Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 अथाह धन संपत्ति के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

mahashivratri 2025 do these easy remedies on mahashivratri

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ के साथ ही अगर कुछ आसान उपायो को किया जाए तो धन लाभ की प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट भी दूर हो जाता है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ज्योतिषीय उपाय। 

mahashivratri 2025 do these easy remedies on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय—
महाशिवरात्रि पर रात में किसी भी शिव मंदिर में जाकर दीपक जलाएं। शिव पुराण के अनुसार कुबेरदेव ने पूर्व जन्म में रात के वक्त शिवलिंग के पास रोशनी की थी। इसी कारण से अगले जन्म वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसी तरह से अगर आप भी शिवलिंग के पास दीपक जलाते हैं तो आपको धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

mahashivratri 2025 do these easy remedies on mahashivratri

महाशिवरात्रि के पावन दिन पर छोटा सा पारद शिवलिंग लेकर आएं और घर के पूजा स्थल पर इसे स्थापित कर दें। शिवरात्रि से शुरू करके रोजाना इसकी विधिवत पूजा करें मान्यता है कि इस ज्योतिषीय उपाय को करने से घर की दुख दरिद्रता दूर हो जाती है और लक्ष्मी कृपा से धन संपदा में वृद्धि होती है। 

mahashivratri 2025 do these easy remedies on mahashivratri

Share this story