Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 दुर्लभ संयोग में करें महाशिवरात्रि पूजा, दूर होंगे सभी ग्रह दोष 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है। तो आज हम आपको इन्हीं योगों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

महाशिवरात्रि पर बनेंगे ये संयोग—
आपको बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर सूर्य, बुध और शनि एक साथ कुंभ राशि में रहेंगे। इसके पहले ऐसा संयोग साल 1965 में बना था। जब ये तीनों ग्रह महाशिवरात्रि पर एक ही राशि में थे। ग्रहों का ये दुर्लभ योग बहुत ही शुभ और पुण्यदायी माना जाता है।

Mahashivratri 2025 shubh yog and significance

इस दुर्लभ संयोग में की जाने वाली पूजा पाठ से कुंडली के सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। महाशिवरात्रि पर त्रिग्रही योग के अलावा और भी कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा हैं इस दिन परिघ नाम का शुभ योग दिनभर रहेगा। वही रात्रि में महाशिवरात्रि की पूजा के दौरान शिव नाम का योग भी निर्मित होगा। इसके साथ ही छत्र और मित्र नाम के दो अन्य शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। इन शुभ योगों के कारण ही इस पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया है। 

Mahashivratri 2025 shubh yog and significance

Share this story