Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 महाशिवरात्रि व्रत में करें इन नियमों का पालन, भगवान शिव होंगे प्रसन्न
 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।

Mahashivratri 2025 vrat puja niyam and significance

मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत पूजा के दौरान अगर सही नियमों का पालन किया जाए तो पूजा सफल होती है और शिव की कृपा भी बरसती है। 

Mahashivratri 2025 vrat puja niyam and significance

महाशिवरात्रि व्रत के नियम—
महाशिवरात्रि व्रत भोर से आरंभ हो जाता है और व्रत का समापन अगले दिन पारण समय के दौरान ही करना उचित होता है। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करना जरूरी है। इसके अलावा रात्रि जागरण करना चाहिए। इससे व्रत का फल दोगुना हो जाता है। महाशिवरात्रि व्रत में भोजन और नमक से परहेज करना चाहिए।

Mahashivratri 2025 vrat puja niyam and significance

इसके अलावा दूध, पानी और फलों का सेवन व्रती कर सकते हैं व्रत के दौरान भूलकर भी बुरे विचारों, बुरी संगति और बुरे शब्दों का प्रयोग न करें इनसे दूरी बनाएं। इस समय बुराईयों से दूर रहना चाहिए। इस दिन शिव के नामों का जाप करें और मंदिर में प्रभु के दर्शन करें। महाशिवरात्रि के दिन व्रत कथा जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही तामसिक चीजों से बचना चाहिए।


Mahashivratri 2025 vrat puja niyam and significance

Share this story