Samachar Nama
×

Mahashivratri 2025 शिवलिंग पर बिल्कुल न चढ़ाएं ये चीजें, रुष्ट हो सकते हैं महादेव 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन महाशिवरात्रि व्रत को बेहद ही खास माना गया है जो कि महादेव को समर्पित है इस दिन भक्त भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान मनचाहा वरदान देते हैं।

यह पर्व हर साल फाल्गुन मास में मनाया जाता है और फाल्गुन का महीना शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ बताया गया है। महाशिवरात्रि पर पूजा पाठ और व्रत करने से दुखों का भी निवारण हो जाता है।

इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान कुछ चीजों को शिवलिंग पर अर्पित नहीं करना चाहिए वरना महादेव क्रोधित हो जाते हैं और साधक के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं तो आ हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

महादेव को न चढ़ाएं ये चीजें—
महाशिवरात्रि के दिन भगवान को भूलकर भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि शिवलिंग पर तुलसी अर्पित करने से भगवान नाराज़ हो सकते हैं और व्यक्ति को कष्ट भी उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा शिवलिंग पर नारियल भी नहीं अर्पित करना चाहिए और ना ही नारियल का पानी  चढ़ाएं। ऐसा करने से महादेव क्रोधित हो सकते हैं। 

mahashivratri 2025 do not do offer these things on shivling 

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर भूलकर भी खंडित अक्षत अर्पित न करें ऐसा करने से जीवन में दुख परेशानियां आती है। शिव पूजा में कुमकुम और रोली भी नहीं प्रयोग करनी चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। महादेव को हल्दी अर्पित करने से भी बचें। इन चीजों को भगवान शिव को अर्पित करने से दुखों का सामना करना पड़ सकता है। 

mahashivratri 2025 do not do offer these things on shivling 

Share this story