Samachar Nama
×

Maha Shivratri 2024 घर को उजाड़ सकती है महाशिवरात्रि की ये भूल, जिंदगीभर होगा पछतावा

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास में आता है इस शुभ दिन पर भगवान शिव और देवी पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि भी रखा जाता है। 

maha shivratri 2024 never do these work on mahashivratri

मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च दिन शुक्रवार यानी की आज मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति को महादेव के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं। 

maha shivratri 2024 never do these work on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर न करें ये गलती—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर भूलकर भी वाद विवाद या क्लेश नहीं करना चाहिए ऐसा करने से महादेव नाराज़ हो जाते हैं और व्यक्ति को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज के दिन मास, मदिरा, लहसनु प्याज का सेवन भूलकर भी न करें वरना ये गलती आपको भारी पड़ सकती है। महाशिवरात्रि के दिन किसी का अपमान नहीं करना चाहिए इस दिन झूठ बोलने से बचें। साथ ही क्रोध भी न करें। ऐसा करने से महादेव रुष्ट हो सकते हैं।

maha shivratri 2024 never do these work on mahashivratri

आज के दिन अधिक से अधिक गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए उन्हें परेशान करने से बचें। पशु पक्षियों को भी इस दिन परेशान नहीं करना चाहिए वरना जीवनभर कष्ट उठाना पड़ सकता है किसी महिला का अपमान न करें। महाशिवरात्रि के दिन उपवास रखने वाले और व्रत ना रखने वाले सभी लोगों को अपने मन में बुरा विचार नहीं लाना चाहिए। 

maha shivratri 2024 never do these work on mahashivratri

Share this story