Samachar Nama
×

महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, भोलेनाथ हो जाएंगे बहुत नाराज़ 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।

mahashivratri 2025 do not do these work on mahashivratri

इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है लेकिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें महाशिवरात्रि पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए तो आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

mahashivratri 2025 do not do these work on mahashivratri

महाशिवरात्रि पर न करें ये गलतियां—
महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्र नहीं धारण करना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है इसके अलावा महाशिवरात्रि के प्रसाद को भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है।

mahashivratri 2025 do not do these work on mahashivratri

शिव पूजा में भूलकर भी चावल या टूटे हुए चावल का प्रयोग नहीं करना चाहिए ऐसा करने से पूजा का फल नहीं मिलता है इसके अलावा शिव को रोली भी अर्पित नहीं करनी चाहिए। भूलकर भी शिवलिंग का अभिषेक शंख से नहीं करना चाहिए ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। शिवलिंग की कभी भी पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए बल्कि आधी परिक्रमा करें ऐसा करना अच्छा होता है। 

mahashivratri 2025 do not do these work on mahashivratri

Share this story