Samachar Nama
×

Magh purnima 2024 माघ पूर्णिमा आज, जानें स्नान-दान व पूजा पाठ का शुभ मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है जो कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित दिन है इस दिन भक्त विधिवत माता लक्ष्मी और श्री हरि की पूजा करते हैं साथ ही व्रत आदि भी रखते हैं। 

Magh purnima 2024 date muhurta and significance 

माघ पूर्णिमा के दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा माघ पूर्णिमा पर स्नान दान का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Magh purnima 2024 date muhurta and significance 

माघ पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर हो चुका है और इसका समापन 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में माघ पूर्णिमा 24 फरवरी दिन शनिवार यानी आज मनाई जा रही है माघ पूर्णिमा का स्नान दान व पूजा पाठ दिनभर किया जा सकता है। 

Magh purnima 2024 date muhurta and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद गरीबों व जरूरतमंदों को दान जरूर करें ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है इस दिन आप फल, गुड़, घी, वस्त्र, अन्न का दान जरूर करें। इसके अलावा गरीबों को भोजन भी कराएं ऐसा करने से धन धान्य की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और परिवार खुशहाल होता है। 

Magh purnima 2024 date muhurta and significance 

Share this story