Samachar Nama
×

Magh Purnima 2024 माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, महालक्ष्मी की कृपा से भर जाएगी खाली तिजोरी 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि माह में एक बार आती है अभी माघ का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा या माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है जो कि 24 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विधान होता है लेकिन इसी के साथ ही अगर माघ पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार कुछ चीजों का दान किया जाए तो किस्मत का भरपूर साथ मिलता है और धन की कमी नहीं रहती है तो आज हम आपको राशि अनुसार दान बता रहे हैं। 

magh purnima 2024 donate these things as per zodiac signs 

माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान-
मेष राशि वाले माघ पूर्णिमा के दिन सूर्यदेव की पूजा कर लाल वस्त्र, चंदन, मसूर दाल का दान करें ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। वृषभ राशि वाले पूर्णिमा के दिन खीर का दान करें ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं। मिथुन राशि के लोग इस दिन हरे मूंग और हरे रंग के वस्त्रों का दान करें।

magh purnima 2024 donate these things as per zodiac signs 

कर्क राशि के जातक इस दिन आटा और गुड़ का दान कर सकते हैं इससे नौकरी मे तरक्की मिलती है। सिंह राशि के लोग इस दिन जरूरतमंदों को मिठाई का दान कर सकते हैं ऐसा करने से वैवाहिक जीवन मधुर होता है। कन्या राशि के लोग इस दिन छोटी कन्याओं को नारियल का दान दें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

magh purnima 2024 donate these things as per zodiac signs 

तुला राशि के लोग पूर्णिमा पर तेल या घी का दान करें इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है। वृश्चिक राशि के जातक इस दिन मूंगा, लाल वस़्, दही और तिल का दान करें। धनु राशि वाले पीले पुष्पों का दान जरूर करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है मकर राशि के जातक तिल का दान कर सकते हैं वही कुंभ राशि वाले काले कपड़े का दान करें। मीन राशि वाले लोग इस दिन पीली चीज, पुस्तक, शहद और लाल वस्त्र का दान कर सकते हैं। 

magh purnima 2024 donate these things as per zodiac signs 

Share this story