
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन देव दीपावली को बहुत ही खास माना गया है जो कि दिवाली के बाद मनाई जाती है। इस दिन देवी देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं यही कारण है कि इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह की पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है
जो कि दिवाली के 15 दिनों के बाद पड़ती है। इस दिन पूजा पाठ और मंत्रों का जाप करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती है और ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस साल देव दीपावली का त्योहार 15 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि देव दीपावाली के दिन किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ रहेगा तो आइए जानते हैं।
इन जगहों पर जलाएं दीपक—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देव दीपावाली की संध्या में कुल पांच जगहों पर दीपक जलाना चाहिए इसे शुभ माना जाता है ऐसे में आप पहला दीपक घर के मंदिर में जलाएं। इससे घर में बरकत आती है साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती है उसके बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु के मंदिर में भी दीपदान करें।
अगर संभव हो तो नदी के किनारे दीपक जरूर जलाएं। लेकिन किसी भी परिस्थित में ऐसा संभव नहीं होता है तो घर में पानी के स्तोत्र के पास दीपक जलाएं। इसके अलावा गुरु के घर में भी दीपक जलाएं। इस दिन पूर्णिमा होने के कारण आप पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति कार्तिक पूर्णिमा की शाम के वक्त धान के खेतों में दीपक जलाता है तो घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती है साथ ही धान के खेत में दीपक जलाने से बरकत बनी रहती है।