Samachar Nama
×

जानें, आषाढ़ अमावस्या पर स्नान दान का सबसे शुभ मुहूर्त 

ashadha amavasya 2023 date shubh muhurta and importance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा की तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होती हैं वही अमावस्या के देवता पितरों को बताया गया हैं ऐसे में इस दिन श्राद्ध तर्पण करना उत्तम माना जाता हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अमावस्या के दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विधान होता हैं पंचांग के अनुसार अमावस्या हर माह में एक बार पड़ती हैं। 

ashadha amavasya 2023 date shubh muhurta and importance

अभी आषाढ़ माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या के नाम से जाना जा रहा हैं जो बेहद ही खास मानी जाती हैं इस दिन पूजा पाठ स्नान दान और श्राद्ध तर्पण करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं साथ ही सुख समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलता हैं इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना भी खास माना जाता हैं तो आज हम आपको आषाढ़ अमावस्या पर स्नान दान का सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

ashadha amavasya 2023 date shubh muhurta and importance

आषाढ़ अमावस्या की तारीख और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार आषाढ़ अमावस्या का आरंभ 17 जून की सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। वही समापन अगले दिन यानी की 18 जून को सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर होगा। शास्त्र अनुसार अमावस्या पर सूर्योदय से पहले स्नान करना शुभ माना जाता है इसलिए आषाढ़ अमावस्या 18 जून को मनाई जाएगी।

ashadha amavasya 2023 date shubh muhurta and importance

आषाढ़ अमावस्या पर स्नान का सबसे शुभ मुहूर्त 18 जून को सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक का है। इसके बाद सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक का समय रहेगा। मान्यता है कि इस मुहूर्त में अगर पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा पाठ और दान किया जाए तो साधक को सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और कष्टों में कमी आती हैं। 

ashadha amavasya 2023 date shubh muhurta and importance

Share this story