Samachar Nama
×

Kartik Purnima 2024 कार्तिक पूर्णिमा पर दान करें ये चीजें, जीवनभर नहीं होगी धन की कमी

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima 

मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर को मनाई जाएगी, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि कार्तिक पूर्णिमा पर किन चीजों के दान से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है तो आइए जानते हैं।

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima 

कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान—
कार्तिक पूर्णिमा को बेहद ही खास माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करना उत्तम होता है इसके अलावा पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सभी रोगों का नाश हो जाता है लेकिन अगर पूर्णिमा पर पूजा पाठ और स्नान के बाद दान किया जाए तो विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है ऐसे में आप कार्तिक पूर्णिमा पर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान कर सकते हैं इसे सबसे अच्छा बताया गया हैं इसके अलावा गरीबों को अगर वस्त्रों का दान दिया जाए तो भी शुभ होता है।

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima 

पूर्णिमा के दिन अपनी इच्छा अनुसार धन का दान जरूर करें ऐसा करने से धन दौलत में वृद्धि होगी। इस दिन फलों का दान भी पुण्य प्रदान करता है कार्तिक पूर्णिमा पर तिल का दान करने से दुख दूर हो जाते हैं और रोगों से मुक्ति मिलती है इसके अलावा गुड़ का दान करने से घर में दरिद्रता नहीं आती है। 

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima 

Share this story