Samachar Nama
×

Kartik Purnima 2024 कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, होगी संतान सुख की प्राप्ति

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है

Kartik purnima 2024 do these work on purnima 

मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर दिन शुक्रवार यानी कल मनाई जा रही है इसी दिन देव दीपावाली और गंगा स्नान भी किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें इस दिन करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और सारी मनोकामना भी पूरी हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

Kartik purnima 2024 do these work on purnima 

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम—
आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर तुलसी पूजा करें और सुबह जल अर्पित कर संध्याकाल दीपक जलाएं माना जाता है कि ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 

Kartik purnima 2024 do these work on purnima 

पूर्णिमा के शुभ दिन पर चंद्रोदय के समय भगवान शिव के मंदिर जाएं और वहां प्रभु की विधिवत पूजा करें और उनके दर्शन प्राप्त कर अपनी मनोकामना भगवान से कहें माना जाता है कि ऐसा करने से हर इच्छा पूरी हो जाती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर अन्न, धन, जल, वस्त्र आदि का दान करना भी अच्छा माना जाता है ऐसा करने से दुख परेशानियों में कमी आती है और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिलता है। 


Kartik purnima 2024 do these work on purnima 

Share this story