Samachar Nama
×

Kartik Purnima 2024 कल कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये 4 काम, वरना हो जाएंगे कंगाल

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है

Kartik purnima 2024 do not do these work on purnima 

मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर दिन शुक्रवार यानी कल मनाई जा रही है इसी दिन देव दीपावाली और गंगा स्नान भी किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना व्यक्ति कंगाल हो सकता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

Kartik purnima 2024 do not do these work on purnima 

कार्तिक पूर्णिमा पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन चांदी का दान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन अगर चांदी का दान किया जाए तो कुंडली का चंद्रमा कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान करता है जिससे जातक को मानसिक तनाव व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन काले रंग के वस्त्रों को भी धारण करने से बचना चाहिए।

Kartik purnima 2024 do not do these work on purnima 

माना जाता है कि इस रंग के वस्त्र पहनने से अशुभता जीवन में पड़ती है जिससे आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। पूर्णिमा के दिन घर आए गरीब को खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए वरना कंगाली और अन्न की कमी का सामना करना पड़ सकता है। कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी किसी का अपमान न करें वरना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी क्रोधित हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक व शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

Kartik purnima 2024 do not do these work on purnima 

Share this story