Samachar Nama
×

अगर चाहते हैं शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना, तो दशहरे के दिन राशि अनुसार करें ये काम

dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: नवरात्रि का पर्व समाप्त होने के बाद दशहरे का दिन आता हैं ये बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन होता हैं इसी दिन श्रीराम ने दशानन रावण का वध किया था। दशहरा का शाब्दिक अर्थ है दस और हारा यानी जिसकी हार हुई थी।

dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

लंकापति रावण के दस सिर थे और वो इसी दिन श्रीराम से युद्ध में हार गया था और उसकी मृत्यु हो गई थी। इस कारण इस दिन को दशहरा कहा गया हैं। इस बार दशहरा का पर्व 15 अक्टूबर यानी कल मनाया जाएगा। देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया जाता हैं अगर आप भी सत्य के मार्ग पर चलने वाले हैं और अपने शत्रुओं पर विजय पाना चाहते हैं तो अपनी राशि अनुसार इस दिन कुछ उपाय जरूर करें, तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

मेष राशि वाले लोग दशहरा वाले दिन श्री गणेश की पूजा करें उन्हें दूर्वा और लड्डूओं का भोग लगाए और उनसे शत्रुओं पर विजय प्राप्ति की प्रार्थना करें इससे उनके पापों का नाश होगा और सुख समृद्धि आएगी। वही वृषभ राशि के लोग इस दिन शिव पूजा करें श्रीराम ने भी रावण को हराने से पहले शिव की पूजा की थी। मिथुन राशि के लोगों का स्वामी मंगल को माना जाता हैं इस राशि के लोगों को दशहरे के दिन लाल वस्त्र में थोड़ा सा गुड़ बांधकर जमीन के नीचे दबाना हैं ऐसा करने से कामना पूरी होती हैं।

dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

गुरु बृहस्पति के अधिकार क्षेत्र वाली कर्क राशि के लोगों को इस दिन नई झाड़ू जरूर खरीदकर लानी चाहिए। उसी झाड़ू का इस्तेमाल घर में करें। इससे दरिद्रता दूर होती हैं। सिंह राशि के लोग दशहरे के दिन गरीबों की मदद करें उन्हें भोजन कराएं। आपकी समस्याएं दूर हो जाएंगीं  कन्या राशि के लोगों को दशहरा वाले दिन गुड़ के गुलगुले का भोग श्रीराम को लगाना चाहिए और उनसे घर में शांति बनाने के लिए शत्रु को परास्त करने की प्रार्थना करनी चाहिए।   

dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

तुला राशि के लोग इस दिन हनुमान जी को बेसन के लड्डूओं का भोग लगाएं। इससे शत्रु परास्त होगा। वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन जरूरतमंदों को दान पुण्य करना चाहिए और भगवान से हर समस्या को दूर करने की प्रार्थना करनी चाहिए। धनु राशि के लोग इस दिन बुद्धि प्रदाता श्री गणेश की पूजा करें। सभी परेशानियां दूर होंगी। मकर राशि के लोग घर में शांति के लिए गरीबों को भोजन कराएं। कुंभ राशि के लोग दशहरे के दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करें। ऐसा करने से शत्रु बाधा दूर हो जाएगी। मीन राशि के ​लोग इस दिन गरीब व्यक्तियों को धन का दान करें। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश हो जाएगा। 
 dussehra 2021 to conquer enemies do these astro remedies according to the zodiac signs on vijaydashami

Share this story