Samachar Nama
×

गरीबी से पाना है छुटकारा तो तुलसी विवाह पर जरूर करें ये रामबाण उपाय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन तुलसी विवाह को बहुत ही खास माना जाता है जो कि बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाता है इस दिन वृंदा यानी तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराया जाता है।

Tulsi vivah 2024 do these easy upay on tulsi vivah

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहता है और सुख समृद्धि आती है इस दिन उपवास भी किया जाता है। इसके अलावा मंदिरों और घरों में तुलसी विवाह समारोह का भी आयोजन होता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही कुछ उपायों को भी करना लाभकारी होता है तो आज हम आपको तुलसी विवाह के अचूक उपाय बता रहे हैं। 

Tulsi vivah 2024 do these easy upay on tulsi vivah

तुलसी विवाह के अचूक उपाय—
आपको बता दें कि तुलसी विवाह के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जरूर जलाएं माना जाता है कि ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और सुख समृद्धि घर में वास करती है। इसके अलावा तुलसी विवाह पर तुलसी जी को सोलाह श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें

Tulsi vivah 2024 do these easy upay on tulsi vivah

ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है साथ ही दांपत्य जीवन से क्लेश खत्म हो जाता है। महालक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए तुलसी विवाह के दिन गोधूली बेला में घी का दीपक जलाएं और तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से धन की कमी दूर हो जाती है और खुशियां आती है। 

Tulsi vivah 2024 do these easy upay on tulsi vivah

Share this story