Samachar Nama
×

Holika Dahan 2025 इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, परिवार में होगी मुसीबतों की एंट्री

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करना अशुभ होता है इससे परिवार और जीवन पर भारी संकट आता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि होलिका दहन किसे नहीं देखना चाहिए, तो आइए जानते हैं। 

इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन—
ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की नई नई शादी हुई है उन्हें ना तो होलिका दहन की पूजा में शामिल होना चाहिए और ना ही जलती हुई हो​ली देखनी चाहिए। खासकर ससुराल में रहते हुए तो होलिका दहन देखने से कि गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन पर अशुभ असर डालता है इसलिए नवविवाहिताएं पहली होली मायके में ही मनाती हैं। जिन महिलाओं और लड़कियों के पीरियड्स चल रहे हैं वो होलिका दहन से दूर रहें। ना ही होलिका दहन की पूजा में शामिल हों। ऐसा करना अशुभ माना जाता है इससे नकारात्मकता जीवन में आती है। 

Holika dahan 2025 pregnant women newly married girl should not see holika dahan

नवजात बच्चों को भी होलिका दहन से दूर रखना चाहिए। जहां होलिका दहन पूजा होती है वहां नकारात्मकता सक्रिय होती है ऐसे में इन जगहों पर छोटे बच्चों को नहीं लेकर जाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इससे उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पडता है और सेहत संबंधी समसयाओं का सामना करन पड़ता है। इसके अलावा जिन लोगों की एक संतान है उन्हें होलिका दहन नहीं करना चाहिए। बीमार लोगों को भी होलिका दहन से दूर रहना चाहिए। 

Holika dahan 2025 pregnant women newly married girl should not see holika dahan

Share this story