Samachar Nama
×

Holika Dahan 2025 की रात घर की इस दिशा में करें एक छोटा सा काम, लक्ष्मी कृपा से बरसेगा पैसा 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।

इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, ऐसे में हम आपको होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय बताए रहे हैं जिन्हें करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और धन धान्य के भंडार भरती हैं, तो आज हम आपको इसी उपाय के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

होलिका दहन पर करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन की रात दिव्य रात मानी जाती हैं ऐसे में इस दिन शाम के वक्त घर की उत्तर दिशा में शुद्ध घी का एक अखंड दीपक जरूर जलाएं। यह अखंड दीपक ज्योति रातभर जलते रहना चाहिए। अगर इस दीपक को तुलसी के आस पास कहीं रखा जाए तो और भी उत्तम होगा।

Holika dahan 2025 do these astro upay on holika dahan 

होलिका दहन की रात इस एक उपाय को करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और पैसों से जुड़े सारे काम बड़ी आसानी से पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा धन की आवक में भी वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा होलिका दहन की आग में गेहूं की बालियों को भून कर घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है। 

Holika dahan 2025 do these astro upay on holika dahan 

Share this story