Samachar Nama
×

Holika Dahan 2024 की रात इन उपायों को करने से मिलती है अपार सफलता

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं। होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाता है इस बार यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाएगा।

Holika dahan 2024 do these remedies on holika dahan 

इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि 24 मार्च दिन रविवार यानी की आज किया जाएगा। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से भाग्य का पूरा साथ मिलता है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Holika dahan 2024 do these remedies on holika dahan 

होली के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन अपने पर उबटन लगाकर उसे उतार ले फिर होलिका में जला दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। होलिका दहन की राख को माथे पर लगाने से बुरी नजर से छुटकारा मिल जाता है। आप चाहें तो होलिका दहन पर नरसिंह स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं इससे भय और कर्ज से छुटकारा मिल जाता है।

Holika dahan 2024 do these remedies on holika dahan 

होलिका दहन की राख को स्नान वाले जल में मिलाकर स्नान करने से रोगों से मुक्ति मिल जाती है और सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन की आग में नारियल, पान और सुपारी अर्पित करें। ऐसा करने से लाभ की प्राप्ति होती है।होलिका दहन की आग में जौ का आटा अर्पित करने से गृहक्लेश से राहत मिल जाती है और जीवन खुशहाल होता है। इसके अलावा होलिका दहन की रात को दूसरे दिन लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने वाली जगह पर रखने से आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाता है। 

Holika dahan 2024 do these remedies on holika dahan 

Share this story