Holi 2025 होली पर ऐसे करें चंद्रमा की पूजा, दूर हो जाएंगी सारी दुख परेशानियां

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म का प्रमुख पर्व होली इस बार 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले यानी 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। होली पर इस बार चंद्र ग्रहण भी लग रहा है लेकिन यह मान्य नहीं होगा। ऐसे में होली के त्योहार पर होलिका दहन के दिन चंद्र देव की पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस दिन रात में चंद्र देव की पूजा करने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है साथ ही चंद्र देव से सुख शांति और समृद्धि का वरदान भी मिलता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा चंद्र देव की सरल पूजा विधि बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आपको बता दें कि होली के पावन दिन पर होलिका दहन के दिन चंद्र देव की विधिवत पूजा की जाती है। होली पर चंद्र देव की पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। होली पर चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन रात के वक्त चंद्र देव की पूजा करने से सौभाग्य और धन की प्राप्ति होती है। साथ ही कष्ट दूर हो जाते हैं।
ऐसे करें भगवान चंद्र देव की पूजा—
होलिका दहन की रात को सबसे पहले उस स्थान पर जाना चाहिए। जहां आसानी से चंद्रमा नजर आ जाएं। इसके बाद चंद्र देव की पूजन करने के लिए एक थाली लेनी चाहिए। संभव हो तो चांदी की थाली लें। फिर थाली में छुहारे, मखाने, साबूदाने की खीर, सफेद रंग की मिठाई, तांबे के लोटे में दूध, घी का दीपक और अगरबत्ती रख लें। इसके बाद चंद्र देव को जल अर्पित करें और दूध भी चढ़ाएं। अब उन्हें सफेद पुष्प और मिठाई के साथ साबूदाने की खीर का भोग लगाएं। अंत में उनसे धन समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। छुहारे और मखाने को प्रसाद के तौर पर सभी में बांट दें। माना जाता है कि इस विधि से पूजा पाठ करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।