Samachar Nama
×

Holi 2025 मार्च में कब है होली, यहां देखें दिन तारीख से लेकर मुहूर्त तक 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है जो कि देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है

holi 2025 date shubh muhurta and significance

इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बांटते हैं। होली से एक दिन पहले होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु और अग्नि देव की पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा होलिका दहन और होली की सही तारीख व पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

holi 2025 date shubh muhurta and significance

कब मनाई जाएगी होली—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत बृहस्पतिवार 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर हो रही है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में रंगों वाली होली 14 मार्च को पड़ रही है। 

होलिका दहन का शुभ समय—
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटे 4 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है इस दौरान पूजा करना लाभकारी होगा। 

holi 2025 date shubh muhurta and significance

होलिका दहन की सरल पूजा विधि—
आपको बता दें कि होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाकर थाली में रख लें। उसके साथ में रोली, पुष्प, मूंग नारियल, अक्षत
, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल और कलश भरकर रख लें। फिर भगवान नरसिंह का ध्यान करते हुए उन्हें रोली, चंदन, पांच तरह के अनाज, और पुष्प अर्पित करें फिर कच्चा सूत लेकर होलिका की सात बार परिक्रमा करें। अंत में गुलाल डालकर जल अर्पित करें। 
holi 2025 date shubh muhurta and significance

Share this story