Holi 2025 इस साल होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक मान्य होगा या नहीं

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन होली का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन धुरेड़ी पर्व यानी होली मनाई जाती है।
इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बताने जा रहे हैं कि होली के पावन मौके पर पूजा कर पाएंगे या नहीं, तो आइए जानते हैं।
कब मनाई जाएगी होली—
इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च दिन गुरुवार की सुबह 10 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि 14 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
होलिका पूजन शाम को किया जाएगा औश्र दहन रात में होगा। ये स्थिति 13 मार्च को बन रही है। इसलिए होलिका पूजन और दहन 13 मार्च को करना उत्तम रहेगा। इसके अगले दिन यानी की शुक्रवार को होली का उत्सव मनाया जाएगा।
साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन ही लगेगा। लेकिन चंद्र ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका किसी भी तरह का कोई महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। ऐसे में 14 मार्च को आप बिना किसी परेशानी के होली का त्योहार मना सकते हैं।