Samachar Nama
×

Happy Holi 2024 इस बार होली पर करें ये 5 उपाय, करियर में मिलेगी खूब सफलता 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन होली और दिवाली को प्रमुख माना गया है, होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाया जाता है इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाते हैं और बधाईयां देते हैं इस साल होली का त्योहार 25 मार्च दिन सोमवार यानी आज मनाया जा रहा है।

holi 2024 do these easy remedies on holi festival

होली के त्योहार को देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है ज्योतिष अनुसार होली के शुभ दिन पर अगर कुछ खास उपायों को किया जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और मनचाही सफलता भी मिलती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं। 

holi 2024 do these easy remedies on holi festival

होली के आसान उपाय—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली बिना राधा कृष्ण के पूरी नहीं मानी जाती है ऐसे में इस पावन दिन पर सबसे पहले राधा कृष्ण की पूजा करें और उन्हें अबीर अर्पित करें फिर यह पर्व आप मनाएं। ऐसा करने से भगवान की कृपा सदा बनी रहती है जिससे संकट दूर हो जाता है। होली के शुभ दिन पर माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान होता है इस दिन देवी लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर उन्हें अबीर अर्पित करें साथ ही तुलसी का पत्ता भी चढ़ाए।

holi 2024 do these easy remedies on holi festival

ऐसा करने से धन का आशीर्वाद मिलता है और आर्थिक समस्या दूर हो जाती है। होली के शुभ ​अवसर पर चांदी की बिछिया खरीदकर दूध से धोने के बाद उसे किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें। माना जाता है कि इस आसान से उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और अपनी कृपा बरसाती है जिससे धन की कमी का सामना कभी नहीं करना पड़ता है। 


holi 2024 do these easy remedies on holi festival

Share this story