Samachar Nama
×

Happy holi 2023: होलिका दहन से पहले करें इन चीजों को घर से बाहर, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

holika dahan 2023 date muhurta and niyam

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: धार्मिक तौर पर वैसे तो हर पर्व त्योहार महत्वपूर्ण होता है लेकिन होली और दीवाली को प्रमुख माना गया है। इस साल रंगों का त्योहार होली 8 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व की शुभकामनाएं देते है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसे ज्योतिष नजरिएं से अधिक महतवपूर्ण बताया गया है। 

holika dahan 2023 date muhurta and niyam

होलिका दहन इस बार 7 मार्च को होगा। इस अगर कुछ उपायों को किया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा ​बरसती है जिससे अपार धन की प्राप्ति होती है लेकिन होलिका दहन पर कुछ ऐसी गलतियां होती है जिन्हें करने से माता लक्ष्मी क्रोधित होती सकती है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे है। 

holika dahan 2023 date muhurta and niyam

होलिका दहन पर करें ये काम—
ज्योतिष और धार्मिक तौर पर होलिका दहन से पहले घर की अच्छी तरह से साफ सफाई जरूर करनी चाहिए इस दौरान घर में पड़ी बेकार चीजों को बाहर कर देना ही बेहतर होता है। मान्यता है कि अनपयोगी चीजों व कबाड़ का घर में होना नकारात्मकता फैलाता है जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर में टूटी या पुरानी बेकार मूर्तियां है, फटी हुई तस्वीरें आदि है तो इसे होलिका दहन से पहले ही घर के बाहर का रास्ता दिखा देना बेहतर माना जाता है। घर में खंडित मूर्ति को रखना अशुभता का कारण हो सकता है। 

holika dahan 2023 date muhurta and niyam
 
होलिका दहन से पहले फटे पुराने व अनुपयोगी वस्त्रों को भी घर से हटा देना ही बेहतर होता है। मान्यता है कि इनका अगर सालों साल उपयोग न किया जाए तो इससे नकारात्मकता पैदा होती है जो घर परिवार में क्लेश का कारण बनती है। होलिका दहन से पहले आप अपने घर में नई झाड़ू खरीदकर ला सकते है और पुरानी झाड़ू को मिट्टी में दबा दें। मान्यता है कि इस उपाय से लक्ष्मी कृपा बरसती है। 


holika dahan 2023 date muhurta and niyam

Share this story