Samachar Nama
×

होलिका दहन पर करें ये आसान उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला, बरसेगा खूब पैसा 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसी के साथ ही अगर होलिका दहन पर कुछ उपायों को किया जाए तो धन लाभ की प्राप्ति होती है साथ ही नौकरी व करियर में तरक्की भी मिलती है तो आज हम आपको होलिका दहन की राख के उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

होलिका दहन की राख के उपाय—
ज्योतिष अनुसार अगर आपको कारोबार व नौकरी में तरक्की नहीं मिल रही है तो ऐसे में होलिका दहन की राख के ठंडा होने के बाद उसे लाल वस्त्र में बांध कर इसमें तांबे का सिक्का डालकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में आने वाली रुकावट दूर हो जाती है साथ ही करियर में भी खूब तरक्की मिलती है। 

Holika dahan 2025 do these upay on holika dahan

इसके अलावा शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए होलिका दहन की राख को अगले दिन मंदिर पर जाकर शिवलिंग पर अर्पित करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति मिलती है और महादशा भी खत्म हो जाती है।

Holika dahan 2025 do these upay on holika dahan

साथ ही जीवन में खुशियों का संचार होने लगता है इसके अलावा राहु केतु के अशुभ प्रभाव भी दूर हो जाते हं। पारिवारिक क्लेश को दूर करने के लिए होलिका दहन की राख लाकर अपने घर के प्रवेश द्वार पर छिड़क लेना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है और सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है।

Holika dahan 2025 do these upay on holika dahan

Share this story