Samachar Nama
×

Chandra Grahan 2025 होली पर चंद्र ग्रहण का साया, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए करें इन नियमों का पालन 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होली का त्योहार मनाया जाता है इस साल होली 14 मार्च दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। इसी दिन आत्मा के कारक सूर्यदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इस बार होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के समय पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है इसलिए ग्रहण के समय शुभ व मांगलिक कार्यों को करना वर्जित होता है। इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने के कारण कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना आपको परेशानियां उठानी पड़ सकती है तो आज हम आपको इन्हीं बातों के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

Chandra grahan 2025 do not do these work on grahan

चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम—
ज्योतिष अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने पीने से परहेज करना चाहिए। इस दौरान पूजा न करें और न ही भगवान की प्रतिमा को स्पर्श करना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है। ग्रहण के दौरान भोजन पकाने से भी बचना चाहिए। इस दौरान नकारात्मक जगहों पर भी नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियां उठानी पड़ सकती है। 

Chandra grahan 2025 do not do these work on grahan

ग्रहण काल के दौरान सोना अशुभ माना गया है इसलिए इस दौरान सोने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय कैंची, चाकू और सुई का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें। नग्न आंखों से ग्रहण को नहीं देखना चाहिए।

Chandra grahan 2025 do not do these work on grahan

Share this story