Samachar Nama
×

हरियाली अमावस्या 2023: अमावस्या पर ये है स्नान दान का सबसे शुभ मुहूर्त 

hariyali amavasya 2023 date muhurta and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा की तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह में एक बार आती हैं अभी सावन का महीना चल रहा हैं और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या और हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता हैं जो कि भगवान शिव की पूजा को समर्पित होती हैं। इस दिन शिव पूजा का विधान होता हैं। वही हरियाली अमावस्या पर पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध कर्म और तर्पण करना भी उत्तम माना जाता हैं मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं।

hariyali amavasya 2023 date muhurta and significance

हरियाली अमावस्या पर अगर पवित्र नदी में स्नान करके पितरों का पिंडदान और श्राद्ध किया जाए तो पितरों को मोक्ष मिलता हैं। इसके अलावा इस पवित्र दिन पर पेड़ पौधे लगाना और उनकी सेवा करने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही सारे कष्ट और दोष भी समाप्त हो जाते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हरियाली अमावस्या की तारीख और स्नान दान का शुभ समय बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

hariyali amavasya 2023 date muhurta and significance

हरियाली अमावस्या की तिथि और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या की तिथि का आरंभ 16 जुलाई को रात 10 बजकर 8 मिनट से हो रहा हैं वही इसका समापन 18 जुलाई को 12 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार हरियाली अमावस्या 17 जुलाई को पड़ रही हैं।

hariyali amavasya 2023 date muhurta and significance

इसके अलावा हरियाली अमावस्या के दिन सुबह 5 बजकर 34 मिनट से सुबह 7 बजकर 17 मिनट तक का समय स्नान दान के लिए शुभ माना जा रहा हैं इसके अलावा स्नान दान के लिए दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 1 मिनट से सुबह 10 बजकर 44 मिनट का हैं। 

hariyali amavasya 2023 date muhurta and significance

Share this story