Samachar Nama
×

Happy New Year 2025 कब है मकर संक्रांति, प्रदोष व्रत और शाही स्नान? जानें जनवरी 2025 के बड़े त्योहारों की डेट्स

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: नया साल दस्तक दे रहा है ऐसे में हर कोई वर्ष 2025 के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है। नए साल में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाएंगे। लेकिन आज हम आपको साल के पहले महीने यानी जनवरी में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की लिस्ट बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

January calendar 2025 vrat festival list 

जनवरी 2025 में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार—

3 जनवरी 2025 - पौष विनायक चतुर्थी, पंचक शुरू

आपको बता दें कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। 

5 जनवरी 2025 - स्कंद षष्ठी

6 जनवरी 2025 - गोविंद सिंह जयंती

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी 22 दिसंबर, 1666 को पटना साहिब में जन्मे थे. उन्होंने अल्प आयु में गुरु गद्दी को संभाल ली थी. उन्होंने बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी.

10 जनवरी 2025 - पौष पुत्रदा एकादशी

संतान सुख की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत पूजन किया जाता है इस पावन दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं मान्यता है कि इस व्रत को करने से शारीरिक कष्ट दूर हो जाता है। 

11 जनवरी 2025 - शनि प्रदोष व्रत

साल का पहला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत है इस दिन शिव की पूजा करने वालों को शनि महाराज की असीम कृपा प्राप्त होती है। 

12 जनवरी 2025 - स्वामी विवेकानंद जयंती

13 जनवरी 2025 - पौष पूर्णिमा, लोहड़ी, महाकुंभ शुरू

January calendar 2025 vrat festival list 

13 जनवरी से महाकुंभ का आरंभ हो रहा है इस दिन पहला शादी स्नान होगा। पौष पूर्णिमा पर स्नान दान और सूर्य व चंद्र देव को जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस दिन से महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस दिन पहला शाही स्नान होगा. पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान और सूर्य व चंद्र देव को जल देने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है. अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।

14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति, माघ माह शुरू, पोंगल, उत्तरायण

इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। जिसके बाद से शुभ व मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाएगा। 

15 जनवरी 2025 - बिहू

17 जनवरी 2025 - सकट चौथ

इस दिन बड़ी चतुर्थी है इस पावन दिन पर तिल से बने मिष्ठान का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है। 

January calendar 2025 vrat festival list 

25 जनवरी 2025 - षटतिला एकादशी

षटतिला एकादशी के दिन तिल का 6 तरीके से प्रयोग करना शुभ माना जाता है इस दिन व्रत पूजा का भी विधान होता है। 

27 जनवरी 2025 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

29 जनवरी 2025 - माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का शादी स्नान किया जाएगा। इस दिन स्नान दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

30 जनवरी 2025 - माघ गुप्त नवरात्रि शुरू

माघ गुप्त नवरात्रि के पावन दिन पर मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की विधिवत पूजा की जाती है साथ ही तांत्रिक कार्यों के लिए भी यह तिथि महत्वपूर्ण होती है।


January calendar 2025 vrat festival list 

Share this story