Samachar Nama
×

Gupt Navratri 2025 दुर्भाग्य से छुटकारा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि पर करें ये अचूक टोटका

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन नवरात्रि को खास बताया गया है जो कि साल में चार बार आती है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। साल 2025 के पहले महीने यानी जनवरी में माघ गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस बार 30 जनवरी दिन गुरुवार से माघ गुप्त नवरात्रि का आरंभ हो चुकी है और इसका समापन अगले महीने 7 फरवरी को हो जाएगा।

Do these remedies on magh gupt navratri 2025

नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है साथ ही उपवास भी रखा जाता है इस दौरान अगर कुछ आसान उपायों को किया जाए तो दुर्भाग्य दूर हो जाता है और माता रानी की असीम कृपा भी बरसती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं गुप्त नवरात्रि के आसान उपाय। 

Do these remedies on magh gupt navratri 2025

गुप्त नवरात्रि के आसान उपाय—
गुप्त नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करें साथ ही उनके सामने 11 लौंग रख दें। कुछ देर बाद उस लौंग को उठाकर जलते हुए कपूर में डाल दें और पूरे घर में इसका धुआं दिखाएं। माना जाता है कि इस आसान उपाय को करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और भूत प्रेत बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है।

Do these remedies on magh gupt navratri 2025

नवरात्रि के दिनों में पान के पत्ते पर केसर से श्रीं लिखें और इसे देवी मां के चरणों में कुछ देर रखकर बाद में इसे एक लाल वस्त्र में बांधकर धन रखने वाली जगह पर रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन में वृद्धि होती है। नवरात्रि के अंतिम दिन नौ कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराएं और इनकी पूजा भी करें साथ में उपहार दें। माना जाता है कि ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न हो जाती है और घर में सुख समृद्धि सदा बनी रहती है। 

Do these remedies on magh gupt navratri 2025

Share this story