Samachar Nama
×

कब है गुड़ी पड़वा, जानिए तारीख और महत्व

Gudi padwa festival 2023 date shubh muhurta and importance  

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हमारे देश में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है जिसमें गुड़ी पड़वा भी एक है इसी पर्व से हिंदू नववर्ष का शुभारंभ माना जाता है इस पर्व को खासकर महाराष्ट्र में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के बाहर गुड़ी यानी की विजय पताका लगाते है और इसकी पूजा भी करते है। मान्यता है कि इसे घर के बाहर लगाने से सुख समृद्धि का प्रवेश घर में होता है। तो आज हम आपको गुड़ी पड़वा की तारीख और इससे जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है। 

Gudi padwa festival 2023 date shubh muhurta and importance  

जानिए गुड़ी पड़वा की तारीख—
आपको बता दें कि इस साल गुड़ी पड़वा का त्योहार 22 मार्च को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 21 मार्च को रात्रि 10 बजकर 52 मिनट से हो रही है और इसका समापन 22 मार्च को रात्रि 8 बजकर 20 मिनट पर हो जाएगी। ऐसे में गुड़ी पड़वा का त्योहार इस बार 22 मार्च को मनाना अच्छा रहेगा। वही पूजन के लिए 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट का समय शुभ रहेगा। 

Gudi padwa festival 2023 date shubh muhurta and importance  

आपको बता दें कि इस दिन गुड़ी बनाने की एक खास परंपरा है। इसके लिए लोग एक खंभे में पीतल के पात्र को उल्टा करके उसमें रेशम के लाल, पीले और केसरिया वस्त्र बांधते है और फिर इसे फूलों की माला व अशोक के पत्तों से सजाते है।

Gudi padwa festival 2023 date shubh muhurta and importance  

इस दिन लोग अपने शरीर पर तेल लगाकर स्नान करते है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार को आम व अशोक के पत्तों और फूलों से सजाते है और रंगोली बनाते है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर व जीवन में सुख समृद्धि के साथ ईश्वर कृपा बरसती है। 

Gudi padwa festival 2023 date shubh muhurta and importance  

Share this story