Govardhan Puja 2024 के समय पहन सकते हैं इन रंगों के कपड़े,हर कोई करेगा तारीफ,देखिए वीडियो

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क,दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि (की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से हो गई है । वहीं, इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा का त्योहार आज यानी 02 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है- इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इस दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी अच्छे से तैयार होते हैं। गाय के साथ इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है। उनको प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन की पूजा में खास रंग पहनना चाहिए। आज हम आपको पूजा के लिए खास रंग और आप किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं, इसके बारे में बताएंगे।
साड़ी
आप अगर साड़ी पहनने का प्लान कर रही है तो पीले रंग की ऐसी साड़ी एक परफेक्ट विकल्प है। इसके अलावा आप चाहें तो सिल्क की साड़ी भी पहन सकती हैं।
पीला सूट
पूजा के हिसाब से इस तरह का पीला सूट आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। इसके अलावा ये पहनने में काफी आरामदायक होता है।
अनारकली सूट
इस तरह का अनारकली सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। अगर आप इसके साथ दुपट्टा लेंगी तो आपका लुक और खूबसूरत दिखेगा।
कुर्ता पायजामी
वैसे तो ज्यादातर लोग कुर्ता जींस के साथ पहनते हैं लेकिन अगर आप गोवर्धन पूजा के दिन इस तरह का कुर्ता पायजामी पहनेंगे तो आप काफी हैंडसम लगेंगे।
धोती कुर्ता
ये पारंपरिक भारतीय परिधान है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन आप इसी तरह का धोती कुर्ता पहन सकते हैं।