Samachar Nama
×

कल है गोवर्धन पूजा, आज ही नोट कर लें सामग्री, दो मिनट के वीडियो में देखें शुभ मुहूर्त

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली को बहुत ही खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक मनाई जाती है इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन हो जाता है दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन भगवान कृष्ण और गायों की पूजा का विधान होता है। गोवर्धन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाएगी। मगर तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को को मनाया जा रहा है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोवर्धन पूजा की संपूर्ण सामग्री बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Govardhan Puja 2024 samagri list and muhurta

गोवर्धन पूजा में शामिल करें ये चीजें—
गोवर्धन पूजा में पुष्प और फल जरूर शामिल करें। इसका प्रयोग भगवान पर अर्पित करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा की कथा पुस्तक भी रखें। अन्नकूट बनाने की सभी सामग्री को एकत्रित करें। इसके अलावा पूजा में गाय का गोबर भी शामिल करें क्योंकि इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। 

Govardhan Puja 2024 samagri list and muhurta

गोधर्वन पूजा का शुभ मुहूर्त—
गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इसमें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट के बीच रहेगा। इस समय में गोवर्धन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ भगवान कृष्ण की कृपा से धन धान्य में वृद्धि होगी।

Govardhan Puja 2024 samagri list and muhurta

Share this story