Samachar Nama
×

Govardhan Puja 2024 कब है गोवर्धन पूजा? दो मिनट के वीडियो में देखें सही डेट मुहूर्त और सरल पूजा विधि

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दिवाली को बहुत ही खास माना जाता है जो कि पूरे पांच दिनों तक मनाई जाती है इसकी शुरूआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज के दिन हो जाता है दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है।

इस दिन भगवान कृष्ण और गायों की पूजा का विधान होता है। गोवर्धन को कुछ जगहों पर अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाएगी। मगर तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल गोवर्धन पूजा का पर्व कब मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं। 

Govardhan puja 2024 dare shubh muhurta and significance

कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा—
हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है लेकिन इस बार दिवाली की वजह से गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 17 मिनट से आरंभ हो रही है और अगले दिन यानी 2 नवंबर को रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। वही उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 2 नवंबर को मनाया जाएगा। 

Govardhan puja 2024 dare shubh muhurta and significance

गोधर्वन पूजा का शुभ मुहूर्त—
गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाई जाएगी। इसमें गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट के बीच रहेगा। इस समय में गोवर्धन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही साथ भगवान कृष्ण की कृपा से धन धान्य में वृद्धि होगी। 

Govardhan puja 2024 dare shubh muhurta and significance

Share this story